उत्तराखंड : टिमली चेकपोस्ट पर ग्रीन सेस वसूली शुरू, बाहरी वाहनों पर 80 से 700 रुपये तक शुल्क

उत्तराखण्ड पर्यटन

कार से लेकर बस, ट्रक और भारी वाहनों के लिए अलग-अलग दरें लागू

देहरादून। उत्तराखंड में बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों पर ग्रीन सेस की वसूली शुरू हो गई है। देहरादून के प्रवेश द्वार टिमली चेकपोस्ट पर अलग-अलग श्रेणी के वाहनों के लिए शुल्क दरों का बोर्ड लगाया गया है। इसके तहत उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली समेत अन्य राज्यों से उत्तराखंड में प्रवेश करने वाले वाहनों को निर्धारित ग्रीन सेस देना होगा।

कार से भारी वाहन तक के लिए अलग दर

ग्रीन सेस केवल मालवाहक वाहनों तक सीमित नहीं है। कार, मोटर कैब, मैक्सी कैब, बस, ट्रक और भारी निर्माण उपकरण समेत विभिन्न श्रेणियों के वाहनों के लिए अलग-अलग दरें निर्धारित की गई हैं। परिवहन विभाग ने 27 मई 2025 को ग्रीन सेस की संशोधित दरें जारी की थीं।

वाहन श्रेणी के अनुसार शुल्क

  • कार/मोटर कैब/मैक्सी कैब: 80 रुपये
  • डिलीवरी वैन: 80 रुपये
  • हल्का माल वाहन: 120 रुपये
  • बस (12 से अधिक सीट): 140 रुपये
  • मध्यम/भारी माल वाहन: 250 रुपये
  • भारी वाहन (3 एक्सल): 450 रुपये
  • भारी वाहन (4 से 6 एक्सल): 600 रुपये
  • भारी वाहन (7 या अधिक एक्सल): 700 रुपये

ग्रीन सेस की वसूली शुरू होने के बाद टिमली चेकपोस्ट से उत्तराखंड में प्रवेश करने वाले बाहरी वाहनों पर निर्धारित शुल्क लागू हो गया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *