देहरादून मे होने वाली आगामी 19 व 20 सितंबर को तृतीय उत्तराखंड फोटो फेयर को सफल बनाने जहाँ पूरे उत्तराखंड के सभी फोटोग्राफर संगठन आगे आ रहे है उसकी क्रम मे आज देहरादून फोटोग्राफर्स वेल्फेयर सोसाइटी ने भी आयोजक नितेश अग्रवाल (देवभूमि फोटोग्राफर्स) को समिति के पदाधिकारियों सहित पूर्ण समर्थन किया व इस आयोजक को एक बड़ा आयोजन का रूप देने के हर संभव मदद का भरोसा दिलाया, समिति अध्यक्ष मनीष शर्मा जी ने बताया की हमारी समिति पिछले 8 वर्षो से फोटोग्राफर्स हित मे कार्य करती आ रही है और उत्तराखंड की सभी समितियाँ अपने अपने कार्य क्षेत्र मे फोटोग्राफर समाज के लिए कार्य कर रही है वहीं इस फोटो फेयर को सफल बनाने मे सभी का सहयोग सर्वोपरि है मै सभी समितियों को इस पत्र के मध्यम से आमंत्रित करता हूँ व देहरादून के सभी छोटे बड़े फोटोग्राफर्स भाईयों से अनुरोध करता हूँ की अधिक से अधिक संख्या मे पहुँचकर इस आयोजन को सफल मनायें।
सोसाइटी से उपाध्यक्ष आसिफ, सचिव गौरव नागपाल, शिवराज ठाकुर, परविंदर सिंह, गगन कपूर, भारत ओबेरॉय, अनिल कुमार, शिव अरोड़ा, सजय मित्तल, इंद्रजीत सिंह , राजीव गुप्ता, इंदर बत्रा, गगन बत्रा, अमित राजपूत, अखिलेश काला, ललित, अमीर, युवराज, आदिल, अजीत आदि थे
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
