सहस्त्रधारा में खाई में गिरी कार, SDRF ने तीन घायलों को किया रेस्क्यू

उत्तराखण्ड राज्य समाचार

देहरादून। सहस्त्रधारा क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

एसडीआरएफ जवानों ने खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे तीनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए दून अस्पताल, देहरादून भेजा गया।

हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम की तत्परता और साहस से घायलों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। दुर्घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *