टिहरी के सिरोला गांव में हड़कंप, बकरी का मांस खाने के बाद 20 से ज्यादा लोग बीमार

उत्तराखण्ड स्वास्थ्य

श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी जिले के कीर्तिनगर ब्लॉक में मलेथा के पास स्थित सिरोला गांव में बकरी का मांस खाने के बाद 20 से अधिक लोगों के अचानक बीमार पड़ने से हड़कंप मच गया। बीमार लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। तबीयत बिगड़ने पर सभी को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से कई मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया गया।

बताया जा रहा है कि गांव में एक बकरी की मौत हो गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने कथित तौर पर उसके मांस को पकाकर खाया। कुछ समय बाद लोगों को उल्टी-दस्त, पेट दर्द और अन्य स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें होने लगीं। बच्चों में डायरिया के लक्षण सामने आने के बाद उन्हें बेस अस्पताल के बाल रोग विभाग में भर्ती कराया गया।

डॉक्टर ने दी सतर्क रहने की सलाह

चिकित्सक डॉ. अजय गोस्वामी ने सलाह दी कि किसी पशु की बीमारी या संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने पर उसके मांस का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसे मांस में संक्रमणकारी बैक्टीरिया या अन्य हानिकारक तत्व हो सकते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए जोखिम पैदा कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि मांस खाने के बाद उल्टी, दस्त, पेट दर्द, बुखार, कमजोरी या डिहाइड्रेशन जैसे लक्षण दिखाई देने पर घरेलू उपचार में समय गंवाने के बजाय तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। विशेष रूप से छोटे बच्चों में डिहाइड्रेशन तेजी से गंभीर रूप ले सकता है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *