देहरादून में LPG ई-केवाईसी के लिए 23 अगस्त तक बढ़ी अंतिम तिथि, उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

उत्तराखण्ड

देहरादून। जनपद देहरादून में घरेलू एलपीजी कनेक्शनों की ई-केवाईसी प्रक्रिया तेजी से जारी है। भारत सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए ई-केवाईसी पूरी करने की अंतिम तिथि 23 अगस्त 2026 निर्धारित की है। जिला पूर्ति विभाग ने सभी गैस उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द अपनी ई-केवाईसी पूरी कर लें।

जनपद देहरादून में कुल 7,16,845 घरेलू गैस कनेक्शन हैं। इनमें से अब तक 5,57,546 उपभोक्ता ई-केवाईसी पूरी कर चुके हैं, जबकि 1,59,299 उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी अभी शेष है। ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं में 9,243 प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी भी शामिल हैं।

तीन आसान तरीकों से कराएं ई-केवाईसी

उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए ई-केवाईसी पूरी करने के तीन सरल माध्यम उपलब्ध हैं—

  1. संबंधित गैस एजेंसी पर जाकर ई-केवाईसी कराई जा सकती है।
  2. गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी करने वाले डिलीवरी कर्मी के पास उपलब्ध मोबाइल एप और बायोमेट्रिक उपकरण के माध्यम से ई-केवाईसी पूरी की जा सकती है।
  3. संबंधित तेल विपणन कंपनी इण्डेन, भारत गैस या एचपी गैस के अधिकृत मोबाइल एप के माध्यम से उपभोक्ता स्वयं भी ई-केवाईसी कर सकते हैं।

जिला पूर्ति अधिकारी श्री के.के. अग्रवाल ने सभी गैस उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय रहते ई-केवाईसी पूरी कराएं, ताकि घरेलू एलपीजी सेवाओं का निर्बाध लाभ मिलता रहे।

विभाग के अनुसार, 23 अगस्त 2026 तक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं की घरेलू गैस आपूर्ति बाधित हो सकती है और उन्हें व्यावसायिक दरों पर गैस उपलब्ध होगी। ऐसे में उपभोक्ताओं के लिए बेहतर होगा कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना जल्द अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर लें।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *