स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में डीजी बंशी धर तिवारी ने किया ध्वजारोहण, अधिकारियों-कर्मचारियों को दी शुभकामनाएं

उत्तराखण्ड राज्य समाचार

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के महानिदेशक बंशी धर तिवारी ने विभागीय परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

महानिदेशक तिवारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का स्मरण कराता है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अपर निदेशक आशीष त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान, उपनिदेशक मनोज श्रीवास्तव, रवि बिजारनीया, श्रीमती अर्चना सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *